Patna News: बिहार के कलाकारों को अब एनएसडी में पढ़ने के लिए दिल्ली जाना नहीं पड़ेगा. अब राज्य में ही NSD का कैंपस खुलने जा रहा है. केन्द्र सरकार ने राज्य में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का नया कैंपस स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. बिहार को एनएसडी कैंपस मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया है.
इसे भी पढ़ें:
सीएम ने कहा कि बिहार में नाट्य एकेडमी का कैंपस खुलना राज्य की कला और थिएटर के लिए काफी अहम कदम है. इससे बिहार की नाट्य परंपरा को देश के स्तर पर पहचान दिलाने के साथ कलाकारों के लिए नए मौके भी बनेंगे.
सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार की कला और संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में विरासत काफी समृद्ध रही है. बिहार की धरती ने कालिदास, रामवृक्ष बेनीपुरी और भिखारी ठाकुर जैसी महान हस्तियों को दिया है.
उन्होंने कहा कि बिहार में लोक नाटक और प्रदर्शन कला की अपनी अलग पहचान रही है. यहां लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा को एनएसडी का नया कैंपस आगे बढ़ाने में मदद करेगा.
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का राज्य में कैंपस शुरू होने के बाद बिहार के युवाओं को नाटक और थिएटर की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी. यहां उन्हें नाटक की ट्रेनिंग के साथ स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला और इससे जुड़े रिसर्च के लिए बेहतर संस्थागत सुविधा मिलने का रास्ता खुलेगा. खासकर उन युवाओं को फायदा मिलेगा, जो एक्टिंग, थिएटर और स्टेज से जुड़े क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

