Latehar : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बनवारी साहू महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नवल किशोर प्रसाद एवं एनएसएस के छात्र -छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि बिना पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. मौके पर स्वयंसेवकों में अनु कुमारी, रवींद्र कुमार सिंह, आरती कुमारी, कविता कुमारी, सोनम कुमारी, मनीषा कुमारी, शीतल कुमारी, सोहन तिग्गा, सुकांति अर्चना कुमारी व सुरेश उरांव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/the-bridge-being-built-in-bhagalpur-at-a-cost-of-1717-crores-collapsed/">भागलपुर
में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा [wpse_comments_template]
में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा [wpse_comments_template]
Leave a Comment