Ranchi: झारखंड में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सांसद भवन में अपमान किए जाने के खिलाफ विरोध प्रकट किया. NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने इस मौके पर कहा कि यह देश बाबा साहब का देश है, नाथूराम गोडसे का नहीं. उनका अपमान करना संविधान का अपमान है. यह देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं. इसलिए देश के गृहमंत्री जी को माफी मांगनी चाहिए. विरोध प्रदर्शन में NSUI के कई वरिष्ठ नेता भी भी उपस्थित थे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विनय ओरण, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा, नसीम रज़ा, प्रदेश महासचिव वजाहत, प्रदेश सचिव हुसैन अंसारी, आकाश कुमार, शम्स बेलाल, अंकिता शेखर, सरवर, सरफराज, गुलशन, अरुण दास, आर्यन, रोहित, नितेश, सन्नी आदि शामिल थे.
NSUI ने गृहमंत्री का पुतला जलाया, अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं
Last Updated: Dec 19, 2024 12:00 AM (IST)