Ranchi : एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल आज रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला और नववर्ष की बधाई दी. प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा. प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक आवश्यकता आधारित पद पर आवेदित एक पद के लिए सिर्फ 5 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया. कहा कि इनमें से सिर्फ तीन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमेशा से यह प्रचलन रहा है कि सभी अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं साक्षात्कार में बुलाया जाता है. कहा कि 25 विषयों में 299 नीड बेस्ट सीट है. कुल सीटों पर 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल रांची विवि के कुलपति से मिला, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन-साक्षात्कार को लेकर रखी मांग
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)