Search

 
 
 

सेक्स रैकेट में शामिल NSUI का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अमरजीत अरेस्ट, भेजा गया जेल

 
Ranchi : राजधानी के विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना के बाद रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसी दौरान डेली मार्केट थाना की पुलिस ने होटल लेक व्यू में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा. ये युवक एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार है. इसके फोन से लड़कियों की अश्लील तस्वीर सहित कस्टमरों से किए गए चैट पुलिस को मिले हैं. साथ ही पुलिस को छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में होटल के मलिक मनसून पॉल को भी गिरफ्तार किया गया है. सेक्स रैकेट के धंधे में संलिप्त लोग बंगाल से लड़कियां लाते थे और कस्टमर के डिमांड पर होटल में पहुंचा दिया करते थे. सेक्स रैकेट चलाने वाले पहले से होटल का कमरा बुक करवा कर रखते थे, इसके बाद जिन कस्टमरों को लड़कियों की जरूरत होती थी, उन तक लड़कियां भेजने का काम अमरजीत करता था. पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिस पर कार्रवाई चल रही है. पुलिस को कई सफेदपोशों ने अमरजीत को छुड़वाने के लिए पैरवी की, लेकिन पुलिस की कड़ी कार्रवाई और रांची के सीनियर एसपी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें - पूर्व">https://lagatar.in/hearing-in-ed-case-against-former-cm-hemant-now-on-april-18/">पूर्व

CM हेमंत के खिलाफ ED के केस में अब 18 अप्रैल को सुनवाई
 

 कई सफेदपोशों से है अमरजीत के नजदीकी संबंध 

बता दें कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं जिस पर कार्रवाई चल रही है. पुलिस को कई सफेदपोशों ने अमरजीत को छुड़वाने के लिए पैरवी की, पर पुलिस की कड़ी करवाई और रांची के सीनियर एसपी के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/guest-teachers-of-ranchi-university-went-on-strike-asked-for-10-months-pending-honorarium/">रांची

विवि के अतिथि शिक्षक गए हड़ताल पर, मांगा 10 महीने का लंबित मानदेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही