Lohardaga: झारखंड प्रदेश के एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव का बुधवार को बरवा टोली लोहरदगा स्थित विधायक सह मंत्री कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विनय उरांव सर्वप्रथम विधायक कार्यालय पहुंचे. जहां विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सीमा भगत समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि लोहरदगा जिले से संघर्षशील छोटे भाई को नए जिम्मेवारी दी गयी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय नायक, महिला मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा भगत, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष असलम अंसारी, एनएसयूआई महासचिव मनौवार आलम,हरी भगत, प्यारी उरांव,रसीद अंसारी, नसीम अंसारी, ज्याउल अंसारी व गुलशन उरांव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - आईएमए">https://lagatar.in/ima-officials-will-meet-the-agitating-doctors-at-rg-kar-medical-college/">आईएमए
पदाधिकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में आंदोलनकारी डॉक्टरों से करेंगे मुलाकात [wpse_comments_template]
लोहरदगा: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
Leave a Comment