Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा है कि एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अमीर हाशमी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पत्र लीक मामले में जो बयान दिया, वह छात्र विरोधी है. इन्हें छात्रों के हित से कोई लेना देना नहीं है, केवल अखबारों के सुर्खियों में बने रहने के लिए छात्र विरोधी ब्यान देते हैं. जेएसएससी सीजीएल की सीटों का जब 27-27 लाख में सौदा हो रहा था, तब जेएमएम-कांग्रेस सरकार या तो सोई हुई थी या इसमें संलिप्त थी. 28 जनवरी को पेपर लीक उजागर होने पर जब सरकार ने एक हफ्ते तक कोई पहल नहीं की तब आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में इस विषय को उठाये जाने पर सरकार सजग हुई और आनन फ़ानन में एसआईटी का गठन किया. आजसू इस एसआईटी से संतुष्ट नहीं है. इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. एनएसयूआई ने कभी भी छात्र हित में कोई काम नहीं किया है. इसे भी पढ़ें -संयुक्त">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-hindu-temple-in-abu-dhabi-capital-of-uae/">संयुक्त
अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया
कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर [wpse_comments_template]
अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया
सीबीआई जांच के लिए सभी उपायुक्तों को पत्र सौंपेगा आजसू
जेएसएससी सीजीएल प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आजसू द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 15 फरवरी को आजसू सभी जिले के उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को स्मार-पत्र सौंपेगा. आजसू के कार्यकर्ता 17 फरवरी को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे. इससे पूर्व आजसू द्वारा 12 फरवरी को सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान और 13 को राज्यभर में मशाल जुलूस का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/coal-businessman-abhishek-srivastava-murder-case-ranchi-police-takes-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-on-remand/">कोयलाकारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर [wpse_comments_template]
Leave a Comment