Search

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में NSUI ने मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज के प्राचार्य यूसी मेहता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इसमें रांची के मारवाड़ी कॉलेज में पीजी की होने वाली ऑफलाइन परीक्षा का विरोध किया गया.

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पीजी के अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर कॉलेज द्वारा ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. 22 अप्रैल से परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गयी है. अब विद्यार्थियों की मांग है कि ऑनलाइन परीक्षा ली जाए. मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों के बहुत सारे अभिवावकों ने भी आग्रह किया है कि इस कोरोना काल मे ऑनलाइन परीक्षा लेना उचित नहीं.

प्रिंसिपल ने कहा, जल्द होगी बैठक

प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान संक्रमण में आने से कोविड पॉजिटिव आता है, तो क्या कॉलेज प्रशासन इसकी जिम्मेवारी लेगी. तत्काल परीक्षा को या तो स्थगित की जाए या ऑनलाइन परीक्षा ली जाए. सभी बातों को सुनने के बाद प्रिंसिपल ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा कॉलेज के पास नहीं है, लेकिन बहुत जल्द एक बैठक होगी और छात्र हित में फैसला लिया जाएगा. मौके पर इंदरजीत सिंह, युवराज सिंह, अमन यादव, आकाश कुमार मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//