Search

 
 
 

छात्रा की मौत के विरोध में एनएसयूआई ने धनबाद पब्लिक स्कूल का किया घेराव

 
Dhanbad : छात्रा की मुस्कान की मौत के विरोध में एनएसयूआई छात्र संगठन ने शनिवार को धनबाद पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट के समीप शव रखकर सड़क जाम की. लगभग तीन घंटे तक स्कूल बसों के आवागमन को पूर्णत: रोक दिया. संगठन के छात्रों के दबाव के बाद  स्कूल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि वार्ता में आश्रित को नौकरी और आर्थिक मदद पर सहमति बनी है. मृत छात्रा की मां को स्कूल में रोजगार देने की बात हुई है तथा श्राद्धकर्म के लिए 51000 रुपया आर्थिक मदद देने पर समझौता हुआ. मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि पासवान, जिला महासचिव रोहित पाठक, पीके राय कॉलेज के अध्यक्ष राज रंजन सिंह, जयप्रकाश यादव, सोहेल अली, अमन प्रसाद, मोहित कुमार समेत दर्जनों मौजूद थे. ज्ञात हो कि शुक्रवार को ट्यूशन जा रही कॉलेज छात्रा मुस्कान की धनबाद पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आकर मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-being-a-hindu-in-bengal-is-a-crime-mp-jyotirmay//">धनबाद

: बंगाल में हिंदू होना अपराध- सांसद ज्योतिर्मय 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही