Search

NTA ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्‍जाम का एडमिट कार्ड किया जारी

LagatarDesk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्‍जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट फेज-2 दिसंबर 2022 परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं. वे अपना हॉल टिकट यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in">http://ugcnet.nta.nic.in">ugcnet.nta.nic.in

से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार को एप्‍लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरुरत पड़ेगी. (पढ़ें, विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-lawyers-are-not-appearing-hc-expressed-displeasure-council-wrote-a-letter-to-advocates-association/">विपक्षी

वकील नहीं हो रहे हाजिर, HC ने जतायी नाराजगी, काउंसिल ने एडवोकेट एसोसिएशन को लिखा पत्र)

28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि एनटीए यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च को 5 विषयों के लिए आयोजित की जायेगी. उम्मीदवार को परीक्षा के दिन एग्‍जाम सेंटर पर अपना यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाना होगा. इससे पहले एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 1 की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 फरवरी को 57 विषयों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित की थी. [pdfjs-viewer url="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2023022446.pdf"

attachment_id="564944" viewer_width=100% viewer_height=800px fullscreen=true download=true print=true]

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने एप्‍लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से लॉगिन करें.
  •  एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
  • उम्‍मीदवार अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी ले लें.
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/ips-anish-gupta-retired-to-go-on-central-deputation-will-contribute-to-cbi/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित हुए IPS अनीश गुप्ता, सीबीआई में देंगे योगदान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp