Search

 
 
 

NEET UG 2026: NTA ने जारी की OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, 15 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिकाएं और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.
 
देश विदेश की खबरें

Ranchi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिकाएं और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी अब अपनी OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने यह सुविधा 13 जुलाई से शुरू कर दी है, जबकि OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक है.

 

ऐसे डाउनलोड करें OMR शीट

- सबसे पहले https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं.
- अपने Application Number और Password की मदद से लॉगिन करें.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त OTP दर्ज कर Two-Factor Authentication (2FA) प्रक्रिया पूरी करें.
- लॉगिन के बाद "View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses" लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपकी स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स दिखाई देंगे.
- OMR शीट को डाउनलोड या सेव कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
- जिन अभ्यर्थियों ने NEET (UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें OMR शीट की स्कैन कॉपी उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी गई है.

 

ऐसे करें OMR चैलेंज सबमिट

- OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स का सावधानीपूर्वक मिलान करें.
- यदि किसी प्रश्न के रिकॉर्डेड उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है, तो संबंधित प्रश्न संख्या का चयन करें.
- अपने अनुसार सही विकल्प पर टिक करें.
- प्रति प्रश्न ₹200 का प्रोसेसिंग शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें.
- भुगतान के बाद "Submit Challenge" पर क्लिक करें.
- भविष्य के रिकॉर्ड के लिए Acknowledgement Page डाउनलोड और प्रिंट कर सुरक्षित रखें.

 

NTA के अनुसार, प्रत्येक उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹200 प्रति प्रश्न का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा. यदि जांच में स्कैनिंग एजेंसी की गलती साबित होती है, तो संबंधित शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा.

 

NTA ने चेतावनी दी है कि यदि कोई उम्मीदवार OMR शीट की स्कैन कॉपी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ कर आपत्ति दर्ज करता है, तो इसे अनुचित साधन (Unfair Means-UFM) माना जाएगा. ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उम्मीदवार को परीक्षा से डिबार भी किया जा सकता है.

 

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आधिकारिक अपडेट के लिए nta.ac.in और neet.nta.nic.in वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें. किसी भी सहायता के लिए NTA हेल्पलाइन 011-40759000, 011-69227700 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही