सीआईपीईटी परिसर में हुआ था प्लेसमेंट समारोह
सीआईपीईटी परिसर, रांची में आयोजित कार्यक्रम में इंटरेक्शन सत्र के दौरान छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया. एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय और सीआईपीईटी को विभिन्न कंपनियों में कौशल विकास और नौकरी प्लेसमेंट के साथ खुद को अपग्रेड करने का अवसर दिए जाने पर आभार व्यक्त किया.पार्थ मजूमदार ने की सराहना, छात्रों को दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनटीपीसी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) पार्थ मजूमदार ने लगभग 100% प्लेसमेंट के साथ पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी छात्रों को बधाई दी. उन्होंने 6 महीने की अपनी यात्रा के दौरान छात्रों के आत्मविश्वास की सराहना की. सिपेट टीम को उनके अटूट समर्थन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके द्वारा छात्रों को प्रदान किए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया. यह भी साझा किया कि एनटीपीसी अपनी विभिन्न सीएसआर-सीडी गतिविधियों के माध्यम से विकास के लिए परियोजना प्रभावित व्यक्ति (पीएपी ) के साथ साझेदारी करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करने में विश्वास करती है. प्लेसमेंट समारोह समारोह में प्रवीन बाछाव, संयुक्त निदेशक सिपेट रांची, नवीन जैन सीजीएम, एसएससी-सी एंड एम, बीएम सिंह, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), केएस मूर्ति जीएम (एचआर), टीके कोनार, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) और अपूर्व घोष एजीएम (इंजीनियरिंग) भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – लैंड">https://lagatar.in/land-scam-ed-will-interrogate-ias-chhavi-ranjan-on-friday/">लैंडस्कैमः IAS छवि रंजन से ED शुक्रवार को करेगी पूछताछ [wpse_comments_template]

Leave a Comment