Tandwa(Chatra) : एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के नेतृत्व में निदेशक स्तर के तीन सदस्यीय दल ने शनिवार को उत्तरी कर्णपुरा बृहद ताप विद्युत परियोजना का दौरा किया. इसमें परियोजना निदेशक उज्जवल कांति भट्टाचार्य और एक्सक्यूटिव डायरेक्टर हाइड्रो सह आरईडी एसएन त्रिपाठी शामिल थे. इस दौरान अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने अतुल्यम अतिथि गृह का उद्घाटन कर परियोजना को समर्पित किया. फिर अधिकारियों ने पहली इकाई से विद्युत उत्पादन समीक्षा के बाद निर्माणाधीन दूसरी व तीसरी इकाई की कार्य प्रगति की जानकारी मुख्य महाप्रबंधक तजिंदर गुप्ता से ली. इस दौरान अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने ताप संयंत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. सीएमडी ने दूसरी व तीसरी इकाई से निर्धारित विद्युत उत्पादन लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद सीएमडी ने एनटीपीसी के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना विस्तार और उसके निर्माण कार्य प्रगति पर समीक्षा बैठक की. इससे पूर्व सीएमडी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया. मुख्य महाप्रबंधक तजिंदर गुप्ता ने पौधा भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया. इस मौके पर परियोजना महाप्रबंधक शुभाशीष बोस, जीएम ओएंडएम एके शुक्ला, जीएमएफएम सोमनाथ बेहरा, चावला, बीआर प्रसून, धीरज गुप्ता, अभिषेक आनंद, सन्नी सेठ समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. [caption id="attachment_657960" align="alignleft" width="300"]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/atulyam-atithigrih_46-300x200.jpg"
alt="एनटीपीसी के सीएमडी ने अतुल्यम् अतिथि गृह का किया उद्घाटन" width="300" height="200" /> एनटीपीसी के सीएमडी ने अतुल्यम् अतिथि गृह का किया उद्घाटन[/caption]

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cmd-plant_364-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" />
इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-accident-happened-due-to-change-in-electronic-interlocking/">ओडिशा
ट्रेन हादसा : इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई दुर्घटना, बोले अश्निन वैष्णव [wpse_comments_template]
Leave a Comment