Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी ने नकारा सरकार का दावा, छवि रंजन के सामने 4 लोगों को बैठाकर ईडी करेगी पूछताछ, छवि पर बाबूलाल हमलावर, ऐसे कैसे होगी अदालतों की सुरक्षा समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड की पकरी-बरवाडीह कोल परियोजना में लगभग सौ एकड़ क्षेत्र में किए गए अवैध खनन के दावे को नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) ने सिरे से खारिज कर दिया है. जब दैनिक शुभम संदेश ने एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने सरकार द्वारा बजट सत्र के दौरान सदन में दिए गए लिखित जवाब को नकार दिया. आर्मी लैंड स्कैम सहित अन्य मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को राजेश राय, लखन सिंह, भरत प्रसाद और विष्णु अग्रवाल से पूछताछ करेगी. यह पूछताछ आईएएस अधिकारी और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सामने बैठाकर की जाएगी. ईडी उक्त घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. पूर्व सीएम एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों के गठजोड़ पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जमीन लूट का मास्टरमाइंड छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये की फिक्स्ड रिश्वत लेते थे. जाहिर है अंचलाधिकारी उससे कहीं ज्यादा वसूल कर अपना काट कर साहेब को चढ़ावा देते होंगे. हाल में ही जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय कैंपस गेट के पास फायरिंग और देवघर में कोर्ट परिसर के बाहर पेशी के लिए आये कैदी की हत्या के बाद अदालत और न्यायाधीशों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे. हाईकोर्ट ने भी सरकार को जिले के कोर्टों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. लेकिन राज्य के 24 जिले के कोर्ट में से सिर्फ 10 जिले के सिविल कोर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, बाकी 14 जिले के सिविल कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं. ऐसे में अदालतों की सुरक्षा कैसे होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/1-17.jpg"

alt="" width="1046" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-15.jpg"

alt="" width="1600" height="1578" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-12.jpg"

alt="" width="1002" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-7.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/6-4.jpg"

alt="" width="1358" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/8-5.jpg"

alt="" width="1600" height="1252" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही