Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी को अवैध खनन- परिवहन बंद करना होगा : लोबिन हेंब्रम

  • विधानसभा के बाद लोकसभा और राज्यसभा में गूंजेगा एनटीपीसी का मामला
Badakagaon/ keredari  : झारखंड बचाओ मोर्चा के बैनर तले शनिवार को सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि साहिबगंज के बोरियो विधानसभा के विधायक लोबिन हेंब्रम थे. लोबिन ने कहा, एनटीपीसी की मनमानी नहीं चलेगी. अवैध खनन-परिवहन के मुद्दे पर हर समय आवाज उठाएंगे. एनटीपीसी को अवैध खनन-परिवहन बंद करना होगा. इसे लेकर विधानसभा में सरकार के जवाब से संतुष्ट नही हूं. लोकसभा और राज्यसभा में मामला उठाने के लिए सांसदों से बात हुई है.

भुवनेश्वर मेहता ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई

सभा में झारखंड के आदिवासी- मूलनिवासी, सीएनटी- एसपीटी, जल,जंगल और जमीन के अधिकार और रक्षा की बात कही गई. इसे लेकर भविष्य में आंदोलन तेज करने की रूपरेखा तय की गई. पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई. इस दौरान बड़कागांव के विस्थापित आंदोलनकारियों ने विधायक लोबिन से मिलकर एनटीपीसी के अवैध खनन-परिवहन का सवाल विधानसभा में उठाने को लेकर आभार प्रकट किया.

बड़कागांव की समस्याओं को रखा

अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, मुखिया इलियास अंसारी, लखेन्द्र ठाकुर, कैलाश साव व विजय सिंह ने बड़कागांव की समस्याओं को रखा. कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, राजू महतो, खतियानी मोर्चा के हाकिम, बाबू भाई विद्रोही, भुवनेश्वर महतो, प्रो चुरामन दांगी, जयनारायण मेहता समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/district-level-program-on-international-womens-day-national-safety-day-celebrated-in-ntpc/">अंतरराष्ट्रीय

महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, एनटीपीसी में मना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही