Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण की एयर रायफल निशानेबाज की NTPC ने की आर्थिक मदद, डीसी ने सौंपा 2.47 लाख रुपए का चेक

Hazaribagh : चौपारण प्रखंड की 21 वर्षीय सृष्टि कुमारी को हजारीबाग की कोल खनन कंपनी एनटीपीसी ने 2.47 लाख का आर्थिक सहयोग किया. डीसी नैंसी सहाय ने सृष्टि कुमारी को चेक प्रदान किया. साथ ही उन्होंने खिलाड़ी का हौसला अफजाई करते हुए आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दीं. झारखंड की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली सृष्टि ने भोपाल व केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल में इस राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमशः 605.5 एवं 619.5 स्कोर हासिल किया. सृष्टि कुमारी का अगला मुकाबला चार जून को केरल में होगा. इसे भी पढ़ें :  नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
नवाबगंज में रहकर संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग से स्नातक की पढ़ाई करनेवाली छात्रा सृष्टि कुमारी दो वर्षों से एयर रायफल से निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रही है. उनके पिता विजय कुमार गुप्ता, गुरुग्राम में एक होटल में काम करते हैं तथा मां गृहणी है. निशानेबाज सृष्टि कुमारी का सपना है कि वह निशानेबाजी में ओलंपिक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने घर, परिवार, जिला, राज्य एवं देश का नाम में रोशन करें. इस दौरान एनटीपीसी से महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख फैज तैयब भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही