Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एनटीपीसी ने कोयला उत्पादन में दर्ज की 51 फीसदी की बढ़ोतरी

Ranchi : एनटीपीसी का कोयला खनन प्रभाग कोयला उत्पादन में अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर चुका है. एनटीपीसी के बिजली संयंत्रों को कोयला उत्पादन और टिकाऊ गुणवत्ता वाले ईंधन की आपूर्ति के मामले में एनटीपीसी ने बेहतर काम किया है. पिछले वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 9.65 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन हुआ था, जिसका रिकॉर्ड तोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2022- 23 में दिसंबर तक 14.55 मीट्रिक टन कोयले के उत्पादन के साथ एनटीपीसी ने 51 फीसदी की सालाना उत्पादन वृद्धि दर्ज की है. एनटीपीसी ने झारखंड के पकड़ी-बरवाडीह और चट्टी-बरियातू के अलावा ओड़िशा के दुलंगा और छत्तीसगढ़ के तलाईपल्ली की स्थापना के बाद से दिसंबर 2022 में 22.83 लाख मीट्रिक टन के उच्चतम मासिक कोयला उत्पादन को पूरा करने में योगदान दिया है. इसे भी पढ़ें भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leaders-forgot-that-parasnath-was-declared-a-tourist-destination-by-raghubar-sarkar-supriyo/">भाजपा

नेता भूल गए कि पारसनाथ को पर्यटक स्थल रघुवर सरकार ने घोषित किया था : सुप्रियो

तीसरी तिमाही में 5.79 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन

अब तक कैप्टिव खदानों ने एनटीपीसी के 22 से अधिक बिजली संयंत्रों को 60.95 मिलियन मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति की है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी ने 5.79 मिलियन मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया है, जो एक तिमाही में अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है. बिजली संयंत्रों को 5.42 मिलियन मीट्रिक टन कोयला भेजा गया है, जो कि स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन है.

दिसंबर तक हटे 448.77 लाख क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन 

कोयले के उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी ने दिसंबर 2022 में 89.16 लाख क्यूबिक मीटर का अब तक का सर्वाधिक मासिक ओवरबर्डेन हटाने का लक्ष्य भी हासिल किया है. पिछले वर्ष दिसंबर तक 206.08 लाख क्यूबिक मीटर ओवरबर्डेन हटा था, जबकि इस इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 448.77 लाख क्यूबिक मीटर का ओवरबर्डेन हटाने का लक्ष्य हासिल किया गया है. इसे भी पढ़ें – बिजली">https://lagatar.in/take-necessary-steps-against-power-theft-action-should-be-taken-against-big-defaulters-director/">बिजली

चोरी के खिलाफ जरूरी कदम उठाएं, बड़े बकायेदारों पर हो कार्रवाई : निदेशक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही