New Delhi: पुराने हो चुके और फंसे हुए थर्मल पावर प्लांट्स के अधिग्रहण और पुनरुद्धार से एनटीपीसी, बैंकों को अपनी बैलेंस शीट सुधारने में मदद कर सकती है. यह निष्कर्ष है इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस आईईईएफए का. इसमें बताया गया कि जिसमें 6.1GW की ऐसी संचयी क्षमता वाले छह बिजली संयंत्रों की पहचान की गई है, जो एनटीपीसी द्वारा पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन,आरईसी और नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड जैसी दूसरी सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ साझेदारी में रणनीतिक अधिग्रहण कर रहा है. आईईईएफए में सस्टेनेबल फाइनेंस एंड क्लाइमेट रिस्क लीड, साउथ एशिया के शांतनु श्रीवास्तव बताते हैं, "ऊर्जा सुरक्षा चिंताओं के दृष्टिगत, भारत में मौजूद फंसी हुई थर्मल पावर प्लाट का रणनीतिक अधिग्रहण और फिर पुनरुद्धार नई थर्मल पावर प्लाट में निवेश से बेहतर विकल्प है. इसी विकल्प का प्रयोग पतरातू थर्मल प्लांट के अधिग्रहण करने में एनटीपीसी ने किया. इसे पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-has-snatched-employment-lakhs-of-construction-workers-are-unemployed-in-jharkhand-d-raj/">मोदी
सरकार ने रोजगार छीनी, झारखंड में लाखों निर्माण मजदूर बेरोजगार : डी राजा वो आगे बताते हैं, “आईईईएफए का मानना है कि नवीकरणीय ऊर्जा की स्पष्ट आर्थिक प्रासंगिकता को देखते हुए थर्मल पावर में किसी भी नए निवेश से उस निवेश के फंस जाने की संभावना बनती दिखती है. इन नए थर्मल प्लांटों को वित्तपोषित करने से घरेलू बैंकों को और नुकसान होने की भी संभावना है.” रिपोर्ट के अनुसार, अगर एनटीपीसी दूसरी सरकारी कंपनियों के साथ साझेदारी में इन पुरानी फंसी हुई बिजली परियोजनाओं को अधिग्रहित कर पुनरुद्धार करेगा तो बैंकों की फंसी हुई पूंजी निकालने की संभावना भी बढ़ती दिखती है. इस मामले में बैंक पिछले एक दशक से अधिक समय से बढ़े हुए एनपीए से जूझ रहे हैं. क्योंकि नई या अधिग्रहीत थर्मल संपत्तियों को जोड़ने से अधिग्रहणकर्ता के पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) प्रोफाइल को नुकसान होगा.“NTPC का लक्ष्य 2030 तक 60GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करना है, जिसके लिए वैश्विक ईसीजी निवेशकों से सुरक्षित पूंजी की आवश्यकता होगी. श्रीवास्तव कहते हैं "कंपनी कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग के लिए बढ़ते बाजार का भी पता लगा सकती है ताकि पुनर्निर्मित परियोजनाओं से रिटर्न में और सुधार हो सके." इसे भी पढ़ें-चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-santosh-bobonga-of-goilkera-selected-for-world-police-body-building-competition/">चक्रधरपुर
: गोईलकेरा के संतोष बोबोंगा का वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन [wpse_comments_template]
पुरानी बिजली परियोजनाओं का पुनरुद्धार करे एनटीपीसी- IEEFA
Leave a Comment