Search

 
 
 

रांचीः एनटीपीसी स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने आदर्श वृद्धाश्रम को दिया समर्थन

 
Ranchi: एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय के स्वयंसिद्ध लेडीज क्लब ने गुरुार को अपनी सीएसआर पहल के तहत रांची के आदर्श वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया. इस पहल के तहत ,लेडीज क्लब ने वृद्धाश्रम की जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को साड़ी और ड्रेस सामग्री प्रदान की. स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब की अध्यक्ष रेखा जैन की गरिमामय उपस्थिति में यह पहल की गई. जैन और क्लब के अन्य सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ कुछ अच्छा समय बिताया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष लक्ष्मी मूर्ति, पूर्णिमा श्रीखंडे, महासचिव मनसा वर्मा, संयुक्त सचिव दीपा, संयुक्त सचिव परमेश्वरी, सांस्कृतिक सचिव और सदस्य सपना पारीक उपस्थित थीं. एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय की महिला कल्याण शाखा समाज को वापस देने की भावना के साथ अपनी विभिन्न कल्याण और सीएसआर पहलों के तहत समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को अपना समर्थन दे रही है. इसे भी पढ़ें- दो">https://lagatar.in/many-news-from-garhwa-including-the-boundary-wall-of-the-school-will-be-built-at-a-cost-of-two-lakhs/">दो

लाख की लागत से स्कूल की बाउंड्री का होगा निर्माण समेत गढ़वा की कई खबरें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही