Search

 
 
 

एनटीपीसी के एमडीओ ने किया देव स्थल की जमीन पर अवैध कब्जा, नहीं खाली करा पा रहा जिला प्रशासन

 
Pravin Kumar Ranchi : भारत सरकार की महारत्न कंपनी झारखंड में नियमों को ताक पर रख कर काम कर रही है. नियम, कानून और शर्तों का उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. नया मामला गैरमजरूआ आम और देव स्थल की 3.34 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा का है. इस जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने को लेकर अंचल अधिकारी बड़कागांव ने कंपनी को कई बार नोटिस भी दिया है. लेकिन कंपनी जमीन को बिना अधिग्रहण किये ही कब्जा पर उसका इस्तेमाल अपने हित के लिए कर रही है. कंपनी को जिला राजस्व शाखा में 22 फरवरी 2023 को जमीन के कागजातों के साथ मौजूद रहकर अपना पक्ष रखने को कहा गया. लेकिन कंपनी ने जिला प्रशासन के निर्देश का पालन नहीं किया.

शिकरी मौजा में जमीन पर किया अवैध कब्जा

मामला बड़कागांव थाना क्षेत्र का है. शिकरी पंचायत के शिकरी मौजा के खाता संख्या 137, प्लॉट संख्या 147 की 86 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन और देवस्थान के खाता संख्या 136, प्लॉट संख्या 151 जमीन का कुल रकबा 2.4 एकड़ पर अवैध कब्जा किये हुए है. इस जमीन पर त्रिवेणी कंपनी गारमेंट सेंटर चला रहा है. जबकि भूमि एनटीपीसी के द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है. इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़कागांव सीओ ने कई बार एनटीपीसी को नोटिस दिया है. बावजूद एनटीपीसी कान में तेल डाले हुए है. मामले में जिला प्रशासन का पक्ष लेने के लिए डीसी नैंसी सहाय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया. मामले में उनका पक्ष आने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही