Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरकट्ठा में कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा पर नुक्कड़ सभा

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से देश में लोकतंत्र बचाओ जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत बरकट्ठा बाजार में नुक्कड़ सभा की गई. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से देश के सार्वजनिक उपक्रमों को निजी क्षेत्र में अडानी-अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है. इस बारे में आवाज उठाने पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई. वहीं कार्यक्रम प्रभारी सह प्रदेश प्रतिनिधि संतोष कुमार देव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन चला रही है. आने वाले 2024 में जनता उन्हें सबक सिखाएगी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने की. नुक्कड़ सभा को मनीलाल चौधरी, मोहम्मद इसराफिल आलम, कृष्णा कुशवाहा, मनोज मेहता आदि ने भी संबोधित किया. जय भारत सत्याग्रह यात्रा में राजेश कुमार मेहता, गणेश मेहता, यमुना पासवान, शंकर साव, सरयू महतो, फरीद अंसारी, नारायण प्रसाद, सुनील राणा, समसुद्दीन अंसारी, भुनेश्वर रविदास, नंदू राणा, महेंद्र राम, द्वारिका गोस्वामी, लालमनी मांझी समेत आदि कांग्रेसी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही