Search

 
 
 

न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स : अंडोरा सबसे सुरक्षित देश, भारत ने US-UK को पछाड़ा, चीन-पाक निकला आगे

न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स ने साल 2025 के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के मुताबिक, यूरोप का छोटा सा देश अंडोरा को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है. इस लिस्ट में 147 देशों को शामिल किया गया है.
 

Lagatar Desk :    न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स ने साल 2025 के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के मुताबिक, यूरोप का छोटा सा देश अंडोरा को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है. इस लिस्ट में 147 देशों को शामिल किया गया है.

खास बात यह है कि भारत को अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों से ज्यादा सुरक्षित माना गया है. भारत को इस लिस्ट में 66वां स्थान मिला है. जबकि अमेरिका 89वें और ब्रिटेन 87वें स्थान पर है. हालांकि भारत, चीन और पाकिस्तान से पीछे रह गया है, जिसे लिस्ट में क्रमश: 15वां और 65वां स्थान मिला है. 

न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स में शामिल टॉप 10 देश

रैंक   देश स्कोर
1  अंडोरा 84.7
2 संयुक्त अरब अमीरात 84.5
3   कतर 84.2
4 ताइवान 82.9
5 ओमान 81.7
6 आइल ऑफ मैन 79.0
7 हांगकांग 78.5
8 आर्मेनिया 77.9
9 सिंगापुर 77.4
10 जापान 77.1

  
भारत का प्रदर्शन और पड़ोसी देशों की स्थिति :

भारत को जहां अमेरिका और ब्रिटेन से ज्यादा सुरक्षित माना गया है, वहीं चीन और पाकिस्तान जैसी सीमावर्ती देशों की रैंकिंग भारत से बेहतर रही. 

रैकिंग देश स्कोर
66 भारत 55.7
65 पाकिस्तान 56.3
59 श्रीलंका 57.9
15 चीन 76.0
126 बांग्लादेश 38.4

 

सबसे असुरक्षित देश कौन 

न्यूमबेओ इंडेक्स के मुताबिक,  दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला दुनिया का सबसे असुरक्षित देश है. इसके बाद पापुआ न्यू गिनी, हैती और अफगानिस्तान का स्थान आता है. 

रैंक देश स्कोर
147 वेनेजुएला 19.3
146 पापुआ न्यू गिनी 19.7
145  हैती 21.1
144 अफगानिस्तान 24.9
143  दक्षिण अफ्रीका 25.3


        
कैसे तैयार होता है न्यूमबेओ सेफ्टी इंडेक्स?

यह इंडेक्स लोगों द्वारा दिए गए डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है. इसमें अपराध दर, पुलिस पर भरोसा, सार्वजनिक सुरक्षा, और व्यक्तिगत अनुभवों को शामिल किया जाता है. ये आंकड़े सरकारी रिपोर्टों से अलग हो सकते हैं, क्योंकि ये यूजर्स के अनुभव और राय पर आधारित होते हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही