Search

 
 
 

सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का आरोप, रांची के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज

सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है. पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद रांची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi :  सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगा है. इसको लेकर रांची में मामला दर्ज किया गया है. पलामू की एक युवती ने सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत के बाद रांची के महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

थाने में दिये गये आवेदन में युवती ने बताया है कि वह मूल रूप से पलामू जिले की निवासी है और फिलहाल पढ़ाई के लिए रांची के एक हॉस्टल में रह रही है. रांची में रहने के दौरान, इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती झारखंड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर से हुई, जो सिमडेगा वायरलेस कार्यालय में कार्यरत है. यह जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. दोनों की मुलाकातें होने लगीं और इसी क्रम में सब-इंस्पेक्टर उसे रांची के पुंदाग स्थित अपने आवास पर ले जाने लगा. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उनके बीच कई बार शारीरिक संबंध बने. सब-इंस्पेक्टर लगातार उससे शादी करने का वादा करता रहा और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाता रहा.

 

राजेश खन्नाः जतिन से काका तक...


शादी की बात पर मारपीट और नंबर ब्लॉक करने का भी आरोप

युवती का आरोप है कि जब उसने सब-इंस्पेक्टर पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया, तो वह पहले तो टालमटोल करता रहा. लेकिन जब पीड़िता ने और जोर दिया, तो सब-इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और बात करना पूरी तरह बंद कर दिया. इसके बाद 19 जून को युवती सब-इंस्पेक्टर से मिलने और बात करने के लिए सिमडेगा पहुंची. तो वहां बस स्टैंड पर ही सब-इंस्पेक्टर ने उसकी पिटाई की और उसे वहां से भगा दिया.

 

आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की लगाई गुहार

पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि इस घटना के बाद उसके पिता की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके कारण उसे अपने घर लौटना पड़ा. घर वापस आने के बाद उसने रांची के महिला थाना में आकर आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती ने अपनी प्राथमिकी में आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही