Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूआइटी में बढ़ी 26 हजार आवेदकों की संख्या, विभावि में खुशी का माहौल

 “साइबर डिफेंस” पर पाठ्यक्रम शुरू करनेवाला देश का पहला विश्वविद्यालय बना विभावि Hazaribagh : कंबाइंड यूनिवर्सिटी इंटेरेंस टेस्ट (सीयूइटी) यूजी -2023 में शामिल होने के लिए कुल आवेदकों की संख्या 1,03,643 हो गई है, जबकि वर्ष 2022 में चांसलर पोर्टल पर यूजी में नामांकन के लिए कुल आवेदकों की संख्या मात्र 77,632 थी. इस तरह 26,011 आवेदक इस बार बढ़ गए हैं. आवेदकों की संख्या में आशातीत वृद्धि से विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में खुशी का माहौल है. यह जानकारी देते हुए सीयूइटी के नोडल पदाधिकारी डॉ. इंद्रजीत कुमार और यूसेट के डायरेक्टर डॉ. एके साहा ने बताया कि (सीयूइटी) पीजी -2023 में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय ऑनबोर्ड हो चुका है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/femina-miss-india-finalist-rupali-bhushan-will-be-welcomed-in-hazaribagh-on-april-14/">हजारीबाग

में 14 अप्रैल को होगा फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रूपाली भूषण का स्वागत
यूजी सेमेस्टर-वन के विद्यार्थियों के लिए मॉडल प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिकाएं, यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर अपलोड किया गया था. इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा हुई. इन विद्यार्थियों की सेमेस्टर-वन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद सेमेस्टर-2 की कक्षाएं सुचारू रूप से चल रही है. उन्होंने बताया कि ग्रीष्मावकाश तक शैक्षणिक सत्र बिल्कुल नियमित हो जाएगा. यूजी सेमेस्टर-वन में इंट्रोडक्ट्री रेग्युलर कोर्स के रूप में उद्यमिता विकास पाठ्यक्रम को शामिल किया गया था, ताकि विद्यार्थियों को स्व-रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने में मदद मिले. फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत के तहत उद्यमिता विकास पर एक-दिवसीय वर्कशॉप आयोजित कराया गया, जिसमें विषय-विशेषज्ञों से व्याख्यान दिलाया गया. इसमें सभी महाविद्यालयों से तीन शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्होंने वर्कशॉप में प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यार्थियों तक संप्रेषित किया. यूजी सेमेस्टर-2 में इंट्रोडक्ट्री रेग्युलर कोर्स के रूप में “साइबर डिफेंस” पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है, ताकि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम की दिशा में सामूहिक जागरुकता पैदा की जा सके. पाठ्यक्रम को सुचारू एवं प्रभावी रूप से चलाने में साइबर विद्यापीठ फाउंडेशन से भी तकनीकी मदद मिलेगी. यह पाठ्यक्रम झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की परियोजना आरंभ की मूल भावना के अनुरूप है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय को देश प्रथम विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जिसने समग्र रूप से सभी विद्यार्थियों के लिए पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग सिलेबस को आधार मानते हुए “साइबर डिफेंस” पर पाठ्यक्रम शुरू किया है. विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए जल्द इस विषय की पाठ्य-सामग्री विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. नैक से बेहतर ग्रेड प्राप्त करने के लिए सभी विभागों के वर्ग-कक्षों को स्मार्ट बोर्ड लगाकर अपग्रेड किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ed-raid-at-csp-director-bharat-prasads-residence-in-meru-hazaribagh-many-important-documents-seized/">हजारीबाग

के मेरु में CSP संचालक भरत प्रसाद के आवास पर इडी रेड, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही