Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

9 दिन में झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी, 20 जिले चपेट में

  • संक्रमित क्षेत्रों से झारखंड आने वाले यात्रियों की कोविड जांच का निर्देश कागजों में सिमटा
  • राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 511
Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. बीते 9 दिनों के अंदर राज्य में संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 18 अप्रैल को जहां राज्य भर में कुल 226 संक्रमित थे, वहीं 27 अप्रैल को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 511 हो गयी है. इधर, 9 अप्रैल को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में बैठक की गई थी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में राज्य के सभी जिले के उपायुक्त और सिविल सर्जन भी जुड़े थे. स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना प्रभावित राज्य (केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, राजस्थान, तमिलनाडु) से झारखंड आने वाले लोगों की कोविड जांच कराने का निर्देश दिया था., लेकिन यह निर्देश कागजों में ही सिमट कर रह गया. जानकारी के मुताबिक कोरोना जांच के लिए मैन पावर की घोर कमी है. जिस कारण यह व्यवस्था कायम नहीं हो सकी है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड जांच नहीं हो रही है.

संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसींग रिपोर्ट का इंतजार

रिम्स के जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग में कोरोना संक्रमितों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू की गयी है. जबकि 12 कोरोना संक्रमितों के सैंपल को सीक्वेंसिंग के लिए आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा गया है. हालांकि रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

इन जिलों में कोरोना के हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो : 08, चतरा : 01, देवघर : 25, धनबाद : 14, पूर्वी सिंहभूम : 243, गढ़वा : 01, गिरिडीह : 07, गोड्डा : 04, गुमला : 06, हाजरीबग : 10, खूंटी : 03, कोडरमा : 02, लातेहार : 16, लोहरदगा : 31, पलामू : 12, रामगढ़ : 03, रांची : 86, सरायकेला : 20, सिमडेगा : 10, पश्चिम सिंहभूम : 10 सक्रिय मरीज हैं. इसे भी पढ़ें – भुईंहर">https://lagatar.in/proposal-to-include-bhuihanar-munda-in-st-list-has-been-sent-to-center-alamgir-alam/">भुईंहर

मुंडा को एसटी सूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है : आलमगीर आलम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही