Search

 
 
 

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या घटी, 24 घंटे में मिले 7494 मरीज,77 की मौत

 

Bihar : राज्य में">https://lagatar.in/">

लगातार कोरोनो संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है. बिहार में लॉकडाउन के 10 दिन हो गये. बिहार">https://www.india.gov.in/hi/%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F">बिहार

सरकार के फैसले का असर राज्य में दिखने लगा है. 10 दिन में संक्रमितों की संख्या करीब आधी हो गयी है.  5 मई को राज्य में 14836 कोरोना मरीज पाये गये थे. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 7494 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस घटकर 89,563 हो गयी है. बिहार में मौत का आंकड़ा कम होता नजर नहीं आ रहा है. हर दिन राज्य में 75 से अधिक कोरोना मरीज की मौत हो रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 77 लोगों की मौत हो गयी है.

पटना में संक्रमितों की संख्या में आयी कमी

राजधानी पटना में भी पहले की तुलना में कोरोना के कम मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि अन्य जिलों की तुलना में यहां संक्रमितों की संख्या अधिक है. शुक्रवार को पटना में 967 कोरोना मरीज पाये गये हैं. अन्य राज्यों का आंकड़ा देखें तो बेगूसराय में 273, भागलपुर में 86, पूर्वी चंपारण में 321, गया में 350, कटिहार में 389 और गोपालगंज में 387 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मधुबनी में 220, नालंदा में 201, समस्तीपुर में 240, मुजफ्फरपुर में 291, पूर्णिया में 441 और सारण में 201 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.


इस जिले में मिले इतने कोरोना संक्रमित

अररिया में 194, अरवल में 47, औरंगाबाद में 152, बांका में 28, भोजपुर में 71 और बक्सर में 61 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जमुई में 157, जहानाबाद में 33, कैमूर में 53, खगडिय़ा में 64, किशनगंज में 158 और लखीसराय में 62 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. मधेपुरा में 197, नवादा में 68, रोहतास में 86, सहरसा में 264, शेखपुरा में 125, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 68, सिवान में 202, सुपौल में 268, वैशाली में 193 और पश्चिम चंपारण में 164 लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही