Mumbai : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की ओर से बुधवार को जानकारी दी गयी कि कुल ग्राहक खातों की संख्या 20 करोड़ को पार कर गयी है. आठ महीने पहले यह आंकड़ा 16.9 करोड़ था. ग्राहक खातों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र 3.6 करोड़ के आंकड़े के साथ शीर्ष पर है. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2.2 करोड़, गुजरात में 1.8 करोड़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों में से प्रत्येक में 1.2 करोड़ ग्राहक खाते हैं. कुल ग्राहक खातों की संख्या का 50 प्रतिशत इन्हीं राज्यों में है. वहीं, शीर्ष 10 राज्यों की हिस्सेदारी तीन-चौथाई है. एक्सचेंज के मुताबिक, अब यूनिक पंजीकृत निवेशकों की संख्या 10.5 करोड़ हो गयी है. 8 अगस्त 2024 को यह आंकड़ा 10 करोड़ को पार कर गया था.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर ग्राहक खातों की संख्या 20 करोड़ के पार
Last Updated: Oct 30, 2024 12:00 AM (IST)