Search

 
 
 

झारखंड में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या तो बढ़ी मगर स्थिति नहीं सुधरी

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी है. झारखंड में वर्तमान में झारखंड पुलिस में डायरेक्ट आईपीएस के कुल 42 एसपी रैंक के अधिकारी हैं. वहीं स्टेट पुलिस सर्विस के 29 अधिकारी एसपी रैंक के हैं, यानि कुल 71 एसपी स्तर के अधिकारी के बाद एसपी स्तर के 16 पद खाली और छह पद प्रभार में चल रहे हैं. अब यह सवाल उठने ही लगा है कि क्या झारखंड में पुलिस सिस्टम को कमजोर किया जा रहा है. इसके जिम्मेदार कौन हैं? आखिर किन मजबूरियों की वजह से पद खाली रहने के बावजूद आईपीएस अफसरों को पोस्टिंग नहीं की जा रही है? किस बात का इंतजार किया जा रहा है? इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/preparations-for-ls-elections-intensified-in-jharkhand-training-program-organized-for-ig-dig-and-sp/">झारखंड

में लोस चुनाव की तैयारियां तेज, IG, DIG व SP के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

16 पद एसपी स्तर के खाली

-स्पेशल ब्रांच एसपी -एसपी सीएम सिक्योरिटी -एसपी एससीआरबी -एसपी एसटीएफ -एसपी होमगार्ड -कमांडेंट जैप 4 -कमांडेंट जैप 5 -कमांडेंट जैप 8 -कमांडेंट जैप 10 -कमांडेंट आईआरबी 2 -कमांडेंट आईआरबी 5 -कमांडेंट आईआरबी 8 -कमांडेंट आईआरबी 9 -एसपी जंगल वारफेयर स्कूल -एसपी सीआईडी -एसपी सीआईडी

एसपी स्तर के ये पद है प्रभार में

-कमांडेंट आईआरबी 10 -कमांडेंट एसआईआरबी 01 -कमांडेंट आईआरबी 04 -कमांडेंट आईआरबी 03 -कमांडेंट आईआरबी 01 -कमांडेंट आईआरबी 09

प्रमोटी अफसरों पर सरकार का बढ़ा भरोसा 24 में 13 जिले की कमान

झारखंड के 24 जिलों में पुलिस के लिए अलग-अलग तरह की चुनौतियां रहती हैं. पुलिस को कानून व्यवस्था से लेकर वीआईपी ड्यूटी और ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी होती है. जाहिर है कि ऐसी विशेष परिस्थितियों वाले राज्य में पुलिसिंग काफी कठिन होता है. ऐसे में झारखंड सरकार का स्टेट पुलिस सर्विस के अफसरों पर भरोसा बढ़ा है. राज्य में 24 जिलों में से 13 जिलों की कमान प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों के हाथ में है. इसे भी पढ़ें -पश्चिम">https://lagatar.in/uncontrolled-truck-crushed-eight-people-in-west-champaran-and-sitamarhi-four-died/">पश्चिम

चंपारण और सीतामढ़ी में बेकाबू ट्रक ने आठ लोगों को रौंदा, चार की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही