Search

 
 
 

रिम्स में नर्सों को किया गया सम्मानित, सदर अस्पताल में काटा गया केक

 
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Ranchi : विश्वभर में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स डे मनाया जा रहा है. नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी होती हैं. चिकित्सा परामर्श देते हैं, उसका पालन करना नर्सों का काम है. अपने सेवा भाव से नर्स मरीजों को उनकी परेशानियों से जल्द उबार देती हैं. अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर रांची के रिम्स में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 30 से ज्यादा नर्सों को बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया.

रिम्स के मल्टी स्टोरी पार्किंग में नर्सों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय नर्स डे के अवसर पर रिम्स के कोविड हॉस्पिटल "मल्टी स्टोरी पार्किंग" में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने 30 से भी अधिक नर्सों को बुके और गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया.

सम्मान पाकर बोलीं नर्स- बढ़ा हौसला

कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही नर्स सरिता सिन्हा ने कहा कि पहले ऐसा आयोजन कभी नहीं हुआ था. इस महामारी में हमें सम्मानित किया गया है, इससे हमारा हौसला बढ़ा है. उन्होंने कहा कि हम पूरी समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करेंगे.

सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

रिम्स में बतौर नर्स काम कर रही प्रेमिका टोप्पो ने कहा है कि आज सम्मान पाकर गौरव महसूस हो रहा है. हर रोज मरीजों की सेवा करती हूं. इस महामारी के दौरान काम करना कठिन हो जाता है, लेकिन समर्पण के साथ हर रोज मरीजों की सेवा कर आत्मसंतुष्टि मिलती है.

रिम्स के डॉक्टरों ने बढ़ाया हौसला, मिली मजबूती

कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही विद्या कुमारी ने कहा कि आज हम सभी नर्सों को सम्मानित किया गया यह अविस्मरणीय पल है. हम हर रोज मरीजों की सेवा कर रहे हैं. मरीज जब ठीक होकर यहां से जाते हैं तो काफी खुशी मिलती है. आज हमारे मेहनत का ही परिणाम है कि अब तक कई कोरोना के संक्रमित मरीज यहां से स्वस्थ होकर निकले हैं. आज सम्मान पाकर काफी खुश हूं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/nurse-day-1.jpg"

alt="" class="wp-image-63586" />
सदर अस्पताल में नर्स डे के मौके पर केक कटिंग समारोह में गरिमा सिंह और अन्य.

कार्यक्रम में इनका रहा योगदान

रिम्स में आयोजित समारोह में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ विकास, उपाध्यक्ष डॉक्टर मृणाल, कोऑर्डिनेटर डॉ अभिषेक, एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट डॉ सुजीत, डॉ शिरिल, डॉ निशांत डॉ हिमांशु उपस्थित रहे.

सदर अस्पताल में गरिमा सिंह ने साथ मिलकर काटा केक

वहीं राजधानी रांची के सदर अस्पताल में भी अंतरराष्ट्रीय नर्स डे का आयोजन किया गया. इस दौरान आईएएस गरिमा सिंह ने नर्सों के साथ केक काटकर इस दिन को सेलिब्रेट किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही