Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद सदर अस्‍पताल में मरीजों को बेहतर सेवा देनेवाली नर्सें सम्‍मानि‍त

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल में 12 मई को विश्‍व नर्सेस डे `आवर नर्सेस, आवर फ्यूचर` की थीम पर मनाया गया.  अस्पताल में मरीजों की सेवा बेहतर ढंग से करने व अपनी जिम्‍मेदारी को ईमानदारी से निभाने वाली नर्सों को सम्‍मानित किया गया. डॉक्‍टरों ने भी नर्सों के प्रति आदर व सम्मान दिखाते हुए उन्हें इंटर शुभकामनाएं दीं. उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि अस्पताल में नर्सें निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा कर रही हैं. नर्सों की इसी सेवा भाव को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने और उनके योगदान की सराहना  के लिए हर साल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. कोरोना काल में पूरी दुनिया को नर्सेज ने अपनी ताकत और हिम्मत दिखाते हुए कई मरीजों को मौत के मुंह से निकालने में अहम योगदान दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही