Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में मनाया गया नर्सिंग दिवस, निदेशक बोले- नर सेवा ही नारायण सेवा

Simdega : जिले के प्रतिष्ठित मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में नर्सिंग दिवस मनाया गया. मौके पर संस्थान के सभागार में बानो अंचल अधिकारी खगेन महतो, विशिष्ट अतिथि उषा शर्मा, जयश्री साहू, को-ऑपरेटिव बैंक बानो शाखा प्रबंधक विकास कुमार कर्ण, निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संस्थान की प्राचार्य संगीता कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि डॉ. खगेन महतो ने लेडी ऑफ लैंप फ्लोरेंस नाइटेंगल की जीवन पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को संबोधित किया तथा उनकी जीवन से जुड़ी विभिन्न सकारात्मक बातों को अपने जीवन पर उतारने की बातें कही. वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा ने संस्थान के विगत वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए इस बात पर बल दिया कि संस्थान की छात्राएं सिमडेगा जिला ही नहीं, वरन पूरे भारतवर्ष में अपने अहर्निश सेवा से संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं. साथ ही नर सेवा को ही नारायण सेवा बताया. इसे भी पढ़ें : नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
कोविड काल के दौरान नर्सों की भूमिका पूरे विश्व में अहम रही. स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर बिल्लू अग्रवाल ने नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. रवि वर्मा, जगतमनी बैद्य, शाखा प्रबंधक विकास कुमार कर्ण ने भी अपने विचार रखे. मौके पर संस्थान की सचिव निभा मिश्रा ने अतिथि को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया. उपप्राचार्या प्रभा सुरीन, ट्यूटर अल्बीना टोपनो, रश्मि बाड़ा, निभा खलखो, लीलावती कुमारी, लीलावती साहु, मटिल्डा तिर्की, प्रिया कुमारी महतो, जगतमनी बैद्य, को-ऑर्डिनेटर रविकांत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही