Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

काम पर लौटे रिनपास के नर्सिंग स्टॉफ, प्रशासन से मिला आश्वासन

Ranchi : रिनपास के आंदोलनरत नर्सिंग स्टॉफ निदेशक के आश्वासन के बाद शुक्रवार को काम पर लौट आये. अनुबंध पर कार्यरत 54 नर्सिंग स्टॉफ (महिला व पुरुष) 6 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्यद्वार पर धरना दे रहे थे. इन्हें आश्वासन दिया गया कि उनका बकाया वेतन अतिशीघ्र दिया जाएगा.

6 माह से नहीं दिया जा रहा बकाया वेतन

नर्सिंग स्टॉफ का कहना है कि उन्हें जिस वेतनमान पर रखा गया था, उसका आधा वेतन दिया जा रहा है. उसके बावजूद 6 माह का बकाया नहीं दिया गया है. इस संबध में निदेशक डाॅ जयती सिमलई को दिये ज्ञापन में नर्सिंग स्टॉफ ने बताया कि वे सभी ढाई वर्ष पूर्व अगस्त 2020 से भारत सिक्यूरिटी एजेंसी के अधीन बहाल हुए थे. उन्हें रिनपास में 18 हजार के वेतनमान पर रखा गया था. लेकिन उन्हें 17,100 रुपये दिया जाता था. अभी वे ऐवरग्रीन सर्विसेज के अधीन कार्य कर रहे हैं. उनका पीएफ व इएसआइ का पैसा काटकर 9 हजार रुपये दिया जा रहा है. एजेंसी द्वारा नियुक्ति पत्र तक नहीं दिया गया है. इसे भी पढ़ें – केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-will-announce-nda-candidate-in-ramgarh-by-election-deepak-prakash/">केंद्रीय

नेतृत्व करेगा रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की घोषणा : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही