Search

 
 
 

DSPMU में जल्द शुरू होगी नर्सिंग की पढ़ाई, अगली बैठक में आ सकता है प्रस्ताव

 
Ranchi: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में जल्द ही नर्सिंग की पढ़ाई शुरू की जाएगी. नए भवन में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की जा रही है. पुराने भवन में कई सारे विषयों की पढ़ाई पहले से चल रही है. नवनियुक्त कुलपति डॉ. तपन शांडिल्य नए भवन में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया में लगे हैं. वीसी ने विवि के पदाधिकारियों को पाठ्यक्रम बनाने को कहा है. अगली बैठक में इस सिलसिले में प्रस्ताव पास किया जा सकता है. वीसी ने पुष्टि की है कि जुलाई से नए भवन में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की कक्षाएं संचालित की जाएंगी.

जानिए क्या होगा नए भवन में

डीएसपीएमयू कैंपस में ही नया भवन बना है. भवन चार मंजिला है. इसमें 70 कमरे हैं. इसी भवन में नए वोकेशनल कोर्स जल्द ही शुरू की जाएगी. भवन में लड़कियों और लड़कों के लिए जिम की सुविधा, उनके लिए अलग कॉमन रूम, सेमिनार हॉल और दिव्यांग छात्रों के लिए वॉशरूम के साथ कंप्यूटर लैब भी होगा.

अगली शैक्षणिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा: कुलपति

कुलपति डॉ. तपन शांडिल्य ने कहा कि विश्वविद्यालय जल्द ही नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू करेगा. नर्सिंग की कक्षाएं नए भवन में आयोजित की जाएंगी. उन्होंने पहले ही अधिकारियों को पाठ्यक्रम के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है. नर्सिंग की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय की अगली शैक्षणिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा. वीसी ने कहा कि कॉमन रूम, प्लेसमेंट सेल, स्पोर्ट्स, बस सर्विस, ड्रेस कोड, आई-कार्ड, पानी, शौचालय समेत अन्य मूलभूत समस्याओं का एक महीने में समाधान कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अब हर माह अधिकारी वीसी के साथ बातचीत करेंगे और छात्रों से विवि की समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे. इसे भी पढ़ें – बिना">https://lagatar.in/jssc-released-the-date-of-graduation-level-examination-without-adding-hindi-the-candidates-are-confused/">बिना

हिंदी जोड़े ही जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि जारी की, अभ्यर्थी असमंजस में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही