Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल की विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र समेत चाकुलिया की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Chakulia :  नूतन बाजार दुर्गा पूजा कमेटी का पूजा पंडाल सज धज कर तैयार है. हर साल की तरह इस साल भी कमेटी ने आकर्षक विद्युत सज्जा की है. पश्चिम बंगाल के चंदन नगर से लायी गयी रंग बिरंगी लाइट आकर्षण का केंद्र है. इसकी रोशनी से नया बाजार क्षेत्र जगमगा उठा है. नेताजी सुभाष चौक पर बिजली के 40 विशाल तोरण द्वार बनाये गये हैं. चौक से लेकर पंडाल तक और पंडाल से गौशाला तक विद्युत सज्जा की गयी है. वहीं पंडाल का पट 19 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे. कमेटी के अध्यक्ष आलोक कुमार लोधा ने बताया कि पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य पूजा को सफल बनाने में जुटे हैं. पूजा के दौरान पंडाल के पास प्रसाद वितरण भी होगा. (पढ़ें, गाजा">https://lagatar.in/air-strike-on-gaza-hospital-500-people-killed-summit-meeting-of-abdullah-al-sisi-mahmoud-abbas-with-biden-canceled/">गाजा

अस्पताल पर हवाई हमला, 500 लोगों की मौत, बाइडेन के साथ अब्दुल्ला,अल-सिसी, महमूद अब्बास की शिखर बैठक रद्द)

दूसरी खबर

1912 से दुर्गा पूजा आयोजित कर रहा मल्लिक परिवार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Untitled-3-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakulia :  चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में मल्लिक परिवार 1912 से दुर्गा पूजा आयोजित करता आ रहा है. इस वर्ष भी दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. गंगा नारायण मल्लिक ने बताया कि उनके पिता नागेंद्र नाथ मलिक ने 1912 में एक झोपड़ी में मां दुर्गा की पूजा शुरू की थी. अब मां दुर्गा के मंदिर का निर्माण हो गया है. मंदिर में ही मूर्तियों का निर्माण कर मां दुर्गा की भव्य तरीके से पूजा होती है. बताया कि पूजा के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाता है. पूजा को लेकर परिवार के सभी सदस्य उत्साहित हैं. गंगा नारायण मल्लिक ने बताया कि मंदिर में सालों भर तीन वक्त मां दुर्गा की पूजा होती है. पुजारी शक्ति पद चक्रवर्ती पूजा करते हैं. इसे भी पढ़ें : SSVM">https://lagatar.in/students-of-ssvm-dakra-hoisted-the-flag-and-seven-news-from-around-ranchi/">SSVM

डकरा के विद्यार्थियों ने लहराया परचम समेत रांची आसपास की सात खबरें
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही