Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्कशॉप के चौथे दिन न्यूट्रिनिस्ट और मेंटल ट्रेनर ने साझा किया अनुभव

Ranchi : झारखंड खेल विभाग के तत्वाधान में 28 मई से 11 जून तक राज्य में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी के बालक एवं बालिका तथा वॉलीबाल (बालिका),बैडमिंटन (बालक) वर्ग के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह कंडिशनिंग कैंप चल रहा है. चौथे दिन सुबह अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में स्पीड ट्रेनिंग स्ट्रैचिंग एवं कोर एक्सरसाइज कराए गए. वही केंद्रीय पुस्तकालय के स्मृति सभागार में आयोजित सेमिनार में बैंगलोर से आए न्यूट्रिनिस्ट नितेश पांडेय,अनुराधा खोले ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किया.

अभ्यास मैच भी कराये गये

वहीं शाम को स्पोर्ट्स स्पेशलाइजेशन अन्तर्गत अभ्यास मैच भी आयोजित किया गये. शाम के सेशन में मेंटल ट्रेनर मृणाल चक्रवर्ती (कोलकाता) ने खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रर्दशन करने हेतु , उनके मनोबल बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया.   इस मौके पर साई रांची के प्रभारी सह अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह,ओलंपियन तीरंदाज रीना कुमारी, राज्य खेल परामर्शी देवेंद्र सिंह, योगेश यादव, अंजलुषस तिर्की, वीणा केरकेट्टा, प्रतिमा बरवा, मोहन कुमार समेत राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/tobacco-prohibition-day-celebrated-in-rims-awareness-rally-taken-out/">रिम्स

में मना तंबाकू निषेध दिवस, निकाली गई जागरूकता रैली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही