Search

 
 
 

स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी जरूरी : नवल किशोर प्रसाद

 
Latehar: बनवारी साहु कॉलेज के पोषक क्षेत्र बानपुर में जागरुकता अभियान चलाया गया. राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व करते हुए एनएसएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने ग्रामीणों को पोषण की जानकारी दी. उन्होने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जानकारी आवश्यक है. कहा कि पोषण स्वास्थ्य का केंद्रीय बिंदु है. इसे भी पढ़ें–  UN">https://lagatar.in/french-president-emmanuel-macron-said-in-the-un-prime-minister-modi-had-rightly-said-this-is-not-the-time-for-war/">UN

में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा था, यह युद्ध का समय नहीं
पदाधिकारी ने कहा कि पोषणयुक्त आहार हमें काम करने के लिए शक्ति व उर्जा प्रदान करता है. यह हमें तंदरुस्त व बेहतर महसूस करने में सहायता प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार पोषण का संबंध शरीर की आवश्यकतानुसार आहार के सेवन को माना जाता है. उन्होंने ग्रामीणों को तंबाकू व नशापान से दूर रहने की सलाह दी. इस अवसर पर प्रो. रविंद्र कुमार ने कहा कि गर्भवती महिला व शिशु को पोषण आहार की खास जरूरत होती है. कार्यक्रम में प्रो. कृष्ण मोहन लाल राणा, इशरत बानो और रंजीत प्रसाद समेत NSS के कई स्वयंसेवक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– विधानसभा">https://lagatar.in/criticism-motion-passed-against-central-investigative-agencies-in-the-assembly-mamta-gave-clean-chit-to-modi-regarding-the-raid/">विधानसभा

में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, ममता ने छापामारी को लेकर मोदी को दी क्लीन चिट, इशारा अमित शाह की ओर!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही