गरीब बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र को दी जायेगी एक कक्षा-एक किताब नाम की पुस्तक राजनीतिक क्षेत्र में रहकर सामाजिक काम करने से ही जनता के दिल में बनती है जगह- सांसद Ranchi : रांची सांसद संजय सेठ की पहल पर रांची लोकसभा क्षेत्र की ढाई हजार गर्भवती और कुपोषित महिलाओं को पोषण किट मुहैया कराया जायेगा. इस पोषण किट में ड्राईफ्रुट्स, नट्स समेत कई पोषक चीजें शामिल हैं. भाजपा महानगर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने गर्भवती और कुपोषित महिलाओं की लिस्ट तैयार की है. कार्यकर्ता घर-घर जाकर किट का वितरण करेंगे. सांसद संजय सेठ ने शनिवार को पोषण किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि गेल इंडिया के सीएसआर मद से पोषण किट दी जा रही है. इस मौकै पर एक कक्षा-एक किताब नाम की पुस्तक के वितरण का भी शुरुआत की की गयी. सांसद ने कहा कि ढाई लाख पुस्तकें छपवायी गयी है. क्लास एक से 5 तक बच्चों के लिए यह किताब है. हर आंगनबाड़ी केंद्र को यह किताब दी जायेगी, ताकी बच्चे पढ़ सकें. सांसद ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में रहकर इस तरह के सामाजिक कार्य करके ही लोगों के दिल में जगह बनायी जा सकती है.
2500 कुपोषित व गर्भवती महिलाओं को दी जायेगी पोषण किट : संजय सेठ
Last Updated: Mar 09, 2024 12:00 AM (IST)