Search

 
 
 

न्याय यात्रा अरुणाचल प्रदेश से आज असम लौटेगी, बोले राहुल, भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांटना चाहती है

 
असम में भाजपा का कठपुतली मॉडल चल रहा है. सीएम हिमंता प्रदेश के संसाधनों को लूट कर दिल्ली दरबार में चढ़ा रहे हैं.  Guwahati : खबर है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 21 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश से फिर  असम लौटेगी. जान लें कि शनिवार को न्याय यात्रा के सातवें दिन राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के बोगीनादी से यात्रा की शुरुआत की थी. इस क्रम में राहुल ने असम के राजगढ़ में चाय पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की. राहुल ने महान स्वतंत्रता सेनानी स्वाहिद कनकलता और मुकुंद ककाती जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके अलावा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. यात्रा अभी अरुणाचल प्रदेश में जारी है. इसके पहले दोईमुख में राहुल गांधी ने अपने वाहन पर से एक सभा को संबोधित किया.

भाजपा देश को जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटना चाहती है

राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को  जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटना चाहती है. राहुल ने कहा कि असम में भाजपा का कठपुतली मॉडल चल रहा है. यहां के सीएम हिमंता प्रदेश के संसाधनों को लूट कर दिल्ली दरबार में चढ़ा रहे हैं. हम चाहते हैं कि असम के संसाधनों से असम के लोगों को मजबूत किया जाये. जानकारी दी गयी है कि आज यात्रा अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर से होलोंगी पहुंचेगी, जहां से असम में प्रवेश कर जायेगी. 25 जनवरी तक यात्रा असम में जारी रहेगी. कल जयराम रमेश ने जानकारी दी थी कि 22 जनवरी को राहुल असम के नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा जायेंगे और श्री शंकरदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही