Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NYS इंटरनेशनल एकेडेमी का हुआ उद्घाटन, बोले पूर्व विधायक – शिक्षा का होगा प्रसार

Chouparan : चौपारण में नवयुवक संगठन की ओर से संचालित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडेमी का उद्घाटन पूर्व बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने किया. इस मौके पर कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया. मुख्य अतिथि मनोज कुमार यादव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है. शिक्षा से व्यक्ति के भविष्य व चरित्र का निर्माण होता है. भविष्य में यह स्कूल इस क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा. शालिनी गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार का ज्ञान जरूर दें. शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने दें. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह स्कूल बसरिया के नवयुवकों के कठिन परिश्रम का सुखद परिणाम है. एनवाईएस के संस्थापक सदस्यों ने बताया कि कई वर्ष पहले बसरिया के नौ लोगों ने एक बड़े स्कूल निर्माण का सपना देखा था. आज वह सपना साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि बसरिया सहित आसपास के बच्चे बहुत ही कम फीस में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. स्कूल के संस्थापक शिवम गोस्वामी, सक्रिय सदस्य सुरेश शर्मा, अशोक गोस्वामी, राजकुमार ठाकुर, लखन ठाकुर, हीरा साव, पप्पू दांगी, विजय दांगी, प्रकाश ठाकुर, सुरेश प्रजापति ने अतिथियों को भागवत गीता व शॉल भेंटकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें - Exclusive">https://lagatar.in/exclusive-chhavi-ranjan-used-to-pressurize-co-for-mutation-a-businessman-had-arranged-goa-trip/">Exclusive

: म्यूटेशन के लिए CO पर दबाव डालते थे छवि रंजन, एक कारोबारी ने अरेंज करवाई थी गोवा ट्रिप

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर समाजसेवी भुनेश्वर यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, स्थानीय मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, समाजसेवी हरिशचंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद प्रतिनिधि सुधीर कौशल, गुरुदेव गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ बालेश्वर राम, शिक्षाविद रामप्रवेश पांडेय, वीरेंद्र ठाकुर, पिंटू सोनी, देवेंद्र राणा, बैजनाथ ठाकुर, प्रमोद ठाकुर समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/sc-said-we-are-not-an-institution-to-preach-on-morality-orders-to-release-the-woman-convicted-of-killing-two-sons/">SC

ने कहा, हम नैतिकता पर उपदेश देने वाली संस्था नहीं, दो बेटों की हत्या करने की दोषी महिला को रिहा करने का आदेश 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही