Search

 
 
 

O Romeo की प्री-बुकिंग में जबरदस्त उछाल, पहले दिन 5-7 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ इस वैलेंटाइन वीक यानी शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
 

Lagatar desk : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ इस वैलेंटाइन वीक यानी शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस स्टाइलिश एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. बीते 24 घंटों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

 

24 घंटे में 3 गुना बढ़ी एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक 16,577 टिकटें बिकी थीं  और गुरुवार की सुबह 10 बजे तक 50,648 टिकटें बिक चुकी हैं. ग्रॉस एडवांस कलेक्शन 1.19 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों सहित ग्रॉस 3.27 करोड़ रुपये

 

फिल्म के लिए देशभर में करीब 8595 शोज लिस्टेड हैं और अभी रिलीज से पहले लगभग 24 घंटे की प्री-बुकिंग बाकी है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि आखिरी दिन में और उछाल देखने को मिल सकता है.

 

‘मर्दानी 3’ को पीछे छोड़ा

रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज से पहले 1.16 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. ‘ओ रोमियो’ यह आंकड़ा पार कर चुकी है.हालांकि शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो

फिल्म    एडवांस बुकिंग


देवा (2025)    3.29 करोड़
जर्सी (2022)    2.20 करोड़
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया    2.11 करोड़
ओ रोमियो    3.27 करोड़ (ब्लॉक सहित)

इस लिहाज से फिल्म की शुरुआत मजबूत मानी जा रही है.

 

पहले दिन कितनी होगी कमाई

ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार: फिल्म 5-7 करोड़ रुपये नेट से ओपन कर सकती है.अगर ऑन-स्पॉट बुकिंग और शाम-लेट नाइट शोज में रफ्तार बढ़ती है, तो आंकड़ा 8-9 करोड़ रुपये तक भी जा सकता है.हालांकि ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी प्राइम टाइम शोज ज्यादा हैं. यदि एग्जिबिटर्स ‘ओ रोमियो’ के शोज बढ़ाते हैं, तो ओपनिंग और मजबूत हो सकती है.

 

वैलेंटाइन वीकेंड का मिल सकता है फायदा

शाहिद कपूर की ‘लवर बॉय’ इमेज और वैलेंटाइन वीकेंड का फायदा फिल्म को मिल सकता है. इससे पहले ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने वैलेंटाइन रिलीज पर अच्छी कमाई की थी.विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ‘कमीने’ और ‘हैदर’ जैसी सफल फिल्में दे चुकी है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं. फिल्म की असली परीक्षा वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही