Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 9.5 करोड़ पार

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की स्टारर फिल्म O Romeo ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है.
 

Lagatar desk : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी की स्टारर फिल्म O Romeo ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. वैलेंटाइन वीकेंड के चलते फिल्म ने शुरुआती रुझानों के अनुसार 11% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की है और यह शाहिद की पिछली फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही हैजिससे मेकर्स और फैंस दोनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

 

 

पहले दिन की कमाई


O Romeo ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया.भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन -8.25 करोड़ और  वर्ल्डवाइड कलेक्शन -9.5 करोड़
इस दमदार शुरुआत के साथ ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर के करियर की छठी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. फिल्म की मजबूत ओपनिंग से साफ है कि दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

 

शाहिद कपूर की टॉप ओपनिंग फिल्में

Kabir Singh  20.21 करोड़

Padmaavat 19 करोड़

Shaandaar  13.10 करोड़

R... Rajkumar 10.10 करोड़

Udta Punjab  10.05 करोड़

ओ रोमियो 8.25 करोड़

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya  -7.02 करोड़

Mausam  -6.75 करोड़

Batti Gul Meter Chalu  6.76 करोड़

Haider  -6.14 करोड़

Rangoon -6.07 करोड़

 

क्या है फिल्म की कहानी?

‘ओ रोमियो’ की कहानी हुसैन उस्तरा और अफशा की भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि अफशा अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए हुसैन उस्तरा से मदद मांगती है. शुरुआत में हुसैन उसकी मदद करने से इनकार कर देता है, लेकिन समय के साथ वह अफशा के करीब आ जाता है.

 

प्यार इतना गहरा हो जाता है कि हुसैन अपने प्यार के दुश्मन को खत्म करने के लिए खुद को ही सुपारी दे देता है. कहानी उसे इटली तक ले जाती है, जहां से एक रोमांचक और भावनात्मक सफर शुरू होता है.

 

शिद्दत वाला प्यार

फिल्म में हुसैन उस्तरा को एक सच्चे और जुनूनी आशिक के रूप में दिखाया गया है. ‘ओ रोमियो’ यह संदेश देती है कि प्यार सिर्फ स्पर्श से नहीं, बल्कि एहसास से भी होता है.कुल मिलाकर, दमदार ओपनिंग के साथ यह फिल्म शाहिद कपूर के करियर में एक और मजबूत एंट्री साबित हुई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही