Search

 
 
 

O Romeo X Review: शाहिद कपूर का जलवा, 'कबीर सिंह' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' आज 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
 
Lagatar desk : शाहिद कपूर -तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' आज 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह फिल्म विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित है और शाहिद कपूर के साथ उनकी चौथी फिल्म है.

स्टारकास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर ,विक्रांत मैसी ,तमन्ना भाटिया ,अविनाश तिवारी ,दिशा पाटनी ,फरीदा जलाल

ट्विटर रिव्यूज़

सुबह-सुबह के शो शुरू होते ही ट्विटर पर फिल्म के पहले रिएक्शन्स आ गए. दर्शकों ने इसे रोमांस और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर बताया.

 

ब्लॉकबस्टर रिव्यू

एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार दिए. शाहिद कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई, साथ ही तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी के प्रदर्शन की भी सराहना की गई.

 

गैंगस्टर रोमांस

एक अन्य ट्वीट में फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए गए. यूजर ने कहा कि शाहिद कपूर की बॉडी लैंग्वेज और भावुक सीन बेहतरीन थे, वहीं तृप्ति ने अपने किरदार में गरिमा और मजबूती दिखाई. नाना पाटेकर ने भी कहानी में ट्विस्ट लाने का काम किया.

 

'तूफान की शुरुआत'

एक स्क्रीनिंग में शामिल दर्शक ने फिल्म को 'तूफान की शुरुआत' बताया और शाहिद कपूर के काम को असाधारण करार दिया.

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड

Sacnilk के अनुसार, फिल्म की एडवांस बुकिंग में 1.18 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जिससे रीजर्व सीटों को छोड़कर लगभग 3.27 करोड़ की कमाई हुई है. रीजर्व सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है.

बजट और संभावना

'ओ रोमियो' का बजट लगभग 60-65 करोड़ रुपये है. अगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है, तो यह हिट साबित हो सकती है.

शाहिद कपूर के लिए महत्वपूर्ण फिल्म

यह फिल्म शाहिद कपूर के लिए खास है, क्योंकि उनकी पिछली बड़ी हिट 'कबीर सिंह' थी. शुरुआती रिएक्शन्स देखकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि 'ओ रोमियो' उनकी दमदार वापसी साबित होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही