Search

 
 
 

लोहरदगा: डीसी ने आओ खेलें और सीखें कार्यक्रम के तहत दिलाई शपथ

 
Lohardaga: विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गुरुवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वीप कोषांग की ओर से आओ खेलें और सीखें कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बीच कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा स्वीप कार्यक्रमों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिवार के सदस्य जो मतदाता के रूप में 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा गया. कार्यक्रम में विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नामित डिस्ट्रिक्ट आईकॉन और कैंपस एंबेसडर के रूप में छात्र-छात्राओं शपथ दिलायी गई. निर्वाचन से संबंधित कई तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के बीच लभी आयोजित की गई. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, स्वीप कोषांग की वरीय पदाधिकारी-सह-समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो, डिस्ट्रिक्ट आइकॉन क्रिकेट खिलाड़ी आशीष कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी व प्रशिक्षक अमित कुमार, कुश्ती खिलाड़ी अजीता कुमारी, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी समेत बड़ी संख्या में कैंपस एंबेसडर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”

आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही