Search

 
 
 

गढ़वा: ओबीसी एकता अधिकार रथ पहुंचा सोनपुरवा

 
Garhwa: ओबीसी एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में राजधानी रांची से चलकर गढ़वा जिला के मंझिआंव प्रखंड के ग्राम सोनपुरवा पहुंचा. जहां ओबीसी एकता अधिकार सह न्याय रथ यात्रा के साथ विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. मौके पर केंद्रीय सचिव आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि झारखंड अलग होने के बाद यहां पिछड़ा एवं ओबीसी आबादी 60 प्रतिशत से अधिक है. फिर भी सामाजिक आर्थिक आधार पर ओबीसी के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है. जो उचित नहीं है. झारखंड में रहने वाले पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के द्वारा जातीय जनगणना के आधार पर 52 प्रतिशत आरक्षण की मांग के समर्थन की आवाज उठानी जरूरी है. हर सरकार को पिछड़े वर्ग के लोगों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करना होगा. मौके पर कपिलदेव चौधरी, रामाशीष चौधरी, विनोद चौधरी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर ओंकार चौधरी, अरुण कुमार चौधरी, अमर प्रसाद सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही