Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगदेव बाबू की जयंती पर ओबीसी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन, भारत रत्न देने की मांग

बिहार लेलिन जगदेव बाबू को भारत रत्न मिले : अजीत मेहता Palamu : पलामू जिले के पडवा प्रखंड के सहदेव नगर में जगदेव बाबू की 101 वीं जयंती पर ओबीसी समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के पूर्व मंत्री नागमणि, राकेश महतो, बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि जगदेव बाबू आदमी नहीं आदर्श थे. शोषित परिवार को जगाने का काम किया है. भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमनी ने कहा कि गरीबों के मसीहा हमारे पिता का अधूरा सपना को पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है. राजन मेहता ने कहा कि इस कार्यक्रम से पूरे झारखंड की दशा और दिशा तय होगी. मौके पर ओबीसी एवं युवा कुशवाहा के जिला अध्यक्ष अजीत मेहता ने कहा कि जगदेव बाबू ने कहा था कि 100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है. 10 का शासन नहीं चलेगा, लेकिन यह भी कहा था कि लंबी लड़ाई चलेगी. पहला पीढी जान देगी, दूसरा जेल जाएगा, तीसरा राज करेगा. झारखंड में ओबीसी का बहुत बुरा हाल है. दोनों सरकार ओबीसी विरोधी है. हम सरकार से मांग करते हैं कि पूरे राज्य में जातीय जनगणना कराई जाए एवं निगम का चुनाव आरक्षण देकर कराया जाए. इस मौके पर पूर्व सांसद सालन मुर्मू, प्रमुख गीता मेहता, लव मेहता , सुनील कुशवाहा, परमदेव सिंह, दीपा कुमारी, अभय वर्मा, रवि पाल, युगल पाल, सूरजदेव महतो, मौर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुपेश मेहता, रवि रंजन मेहता, दिलीप मेहता, सुभाष मेहता, नरेंद्र मेहता, अरुण राम, अशोक महतो, रीनू मेहता सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही