Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में ओबीसी को आरक्षण देना होगा : शत्रुघ्न प्रसाद

Latehar: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार में ओबीसी की जनसंख्या तकरीबन 60 फीसदी है. बावजूद इसके लातेहार में ओबीसी समुदाय को आरक्षण नहीं दिया गया है. यह यहां के ओबीसी समुदाय के साथ घोर अन्याय है. इसके लिए जिला स्तरीय आंदोलन किया जायेगा. लातेहार जिला में ओबीसी को आरक्षण देना होगा. ओबीसी मोर्चा की अगली बैठक आगामी 14 मई उत्सव मंडप, बिजली ऑफिस के पास आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :जिला">https://lagatar.in/criminals-taking-advantage-of-the-negligence-of-the-district-administration-dilip-dangi/">जिला

प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठा रहे अपराधी : दिलीप दांगी

मौके पर ये रहे मौजूद

उक्त बैठक में जिला कमेटी का विस्तार करने समेंत ओबीसी आरक्षण शून्य के विरोध में रणनीति एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा, उच्च न्यायालय में दायर याचिका की अद्यतन स्थिति आदि पर चर्चा की जायेगी. बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद, संजीत प्रसाद, संजय यादव, कपिल प्रसाद, ललन प्रसाद, सुजीत यादव, उमाकांत प्रसाद व रवि प्रसाद समेंत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-now-sp-should-order-the-arrest-of-dahu-yadav-babulal/">मुख्यमंत्री

जी अब तो दाहू यादव की गिरफ्तारी का आदेश एसपी को दीजिए : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही