Search

 
 
 

झारखंड में ओबीसी को मिले 27 फीसदी आरक्षण : ओबीसी मोर्चा

 
Ranchi : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा प्रदेश कमेटी और लातेहार जिला कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. उन्हें राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौपा. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य में ओबीसी समुदाय के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाये. आश्वासन के बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया जा रहा है. जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि 7 जिलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए. मांग नहीं मानी गयी तो आंदोलन तेज किया जायेगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश जायसवाल, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, महासचिव प्रभात शर्मा, अजय मेहता, प्रदेश सचिव प्रमोद प्रसाद, अधिवक्ता जगत सोनी, वरिष्ठ सहयोगी राम कुमार मंडल, आर्थिक सलाहकार सुनील जायसवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – केंद्र">https://lagatar.in/the-bjp-government-at-the-center-is-anti-women-and-anti-tribal-left/">केंद्र

की भाजपा सरकार महिला और आदिवासी विरोधी : वामदल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही