Search

 
 
 

रामगढ़: सामान्य प्रेक्षक ने किया एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण

 
Ramgarh: आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों एवं चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक टीवी सुभाष ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बनाए गए एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक सुभाष ने प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के दौरान की जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाए गए एमसीएमसी के माध्यम से की जा रही कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली. इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर द्वारा पेड न्यूज, मीडिया मॉनिटरिंग सर्टिफिकेशन सहित अन्य के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. इस दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का भी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दी गई. मौके पर मुख्य रूप से लाइसेंस ऑफिसर मनोज कुमार मंजीत, स्वागतक नीतीश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/seniority-list-of-953-officers-of-jharkhand-administrative-service-released/">झारखंड

प्रशासनिक सेवा के 953 अफसरों की सीनियरिटी लिस्ट जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही