Search

 
 
 

रामगढ़: व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण

 
Ramgarh: विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग का निरीक्षण किया. चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से व्यय प्रेक्षक 22 बड़कागांव सुमेंदु कुमार दास (IRS) के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में बनाए गए एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक के द्वारा एमसीएमसी कोषांग में मॉनिटरिंग कर रहे सदस्यों से जानकारी ली गई. इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर द्वारा एमसीएमसी कोषांग से संबंधित किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग एवं प्रत्याशियों द्वारा हो रही गतिविधियों की निगरानी पर पेड़ न्यूज़, विज्ञापन आदि की जानकारी दी गई. निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों का सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग करने के लिए जिले के विभिन्न पोर्टलों पर पेड न्यूज के मद्देनजर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-dgp-rashmi-shukla-gets-punished-ec-transfers-her-on-congress-complaint/">महाराष्ट्र

 : डीजीपी रश्मि शुक्ला पर गाज गिरी, कांग्रेस की शिकायत पर EC ने ट्रांसफर कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही