Search

 
 
 

रामगढ़: व्यय प्रेक्षक ने MCMC कोषांग का किया औचक निरीक्षण

 
Ramgarh: विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर चुनाव प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यय प्रेक्षक 23 रामगढ़ पीयूष शुक्ला ने समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में बनाए गए एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक के द्वारा एमसीएमसी कोषांग में मॉनिटरिंग कर रहे सदस्यों से जानकारी ली गई. इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर द्वारा एमसीएमसी कोषांग से संबंधित किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विक्रम सोनी ने प्रत्याशियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही गतिविधियों पर व्यय प्रेक्षक को विस्तार पूर्वक मॉनिटरिंग एवं प्रत्याशियों द्वारा हो रही गतिविधियों की निगरानी पर पेड़ न्यूज़, विज्ञापन आदि की जानकारी दी गई. व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों का सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग करने के लिए जिले के विभिन्न पोर्टलों एवं प्रत्याशियों द्वारा जारी सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर (X), युटुब पर पर पेड न्यूज के मद्देनजर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-bench-of-9-judges-of-supreme-court-government-cannot-acquire-every-private-property/">सुप्रीम

कोर्ट के 9 जजों की बेंच का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को सरकारें अधिग्रहीत नहीं कर सकतीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही